एक्सपायरी दवाइयां रिपैक होने का मामला उजागर 

हिसार (हरियाणा)। गत दिवस पकड़ी गई एक्सपायरी दवाइयों का मामला दोबारा रिपैक करके आम उपभोक्ता तक पहुंचाने का मामला भी हो सकता है। इस दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है कि कहीं नए लिफाफे (पैकिंग) में पुरानी गुणवत्ता विहीन दवाइयां भरकर आम मरीज के पेट में तो नहीं पहुंचाई जा रही। याद रहे कि निजी एजेंसी से करीब 20 टन एक्सपायरी दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ है। इसे राजस्थान से हिसार लाया गया था। चंडीगढ़ से आई पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (पीसीबी) की टीम ने हिसार के सेक्टर 27-28 में निजी एजेंसी पर छापा मारा। यहां से बरामद सभी दवाइयां एक्सपायरी डेट की मिली। इन दवाइयों को जब्त कर सैंपल ले लिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि हिसार में एक निजी एजेंसी के पास चिकित्सा संस्थानों का बायो-मेडिकल वेस्ट उठाने और निस्तारण करने की अनुमति है। एजेंसी की टीम सेक्टर स्थित अपने प्लांट में बायोमेडिकल वेस्ट का साइंटिफिक तरीके से निस्तारण करती है। वर्तमान में एजेंसी के पास करीब 394 अस्पताल व लैब रजिस्टर्ड हैं। एजेंसी इन से प्रतिमाह करीब 50 हजार किलोग्राम बायो मेडिकल वेस्ट उठाती है और उसका निस्तारण करती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक पर्यावरण संरक्षण एक्ट के अंतर्गत बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट एंड हैंडलिग रूल 2016 है। इस नियम की पालना न करना गैर कानूनी है। ऐसा करने वालों को पांच साल की सजा या फिर एक लाख रुपये तक के जुर्माने या दोनों का प्रावधान है। पीसीबी की छापामारी के संबंध में एजेंसी के मैनेजर राकेश पांडे का कहना है कि हम दूसरे राज्य से यहां बायोमेडिकल वेस्ट का निपटान कर सकते है। राजस्थान की दवाइयां थी। टीम ने रूटीन निरीक्षण किया है। हमने नियम तोडऩे जैसा कोई कार्य नहीं किया है। दवाइयां राजस्थान के किस शहर से आई और कितनी थी, इस बारे में मैं अभी कुछ नहीं कह सकता हूं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत