कचरे में मिला आयरन की दवाओं का ढेर 

झुंझुनूं। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना की दवाओं का ढेर जाखल गांव में कचरे में पड़ा मिला है। कचरे में फेंकी गई ये दवाइयां बच्चों में ताकत बढ़ाने और गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोग में ली जाती हैं।
जानकारी के अनुसार जाखल गांव में जगह-जगह फ्रेश दवाइयों के ढेर लगे देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए। इन दवाइयों पर आयरन एंड फोलिक एसिड सिरप आईपी-50 एमएल लिखा हुआ है। आईएएस यू-25 बैच नंबर की इन दवाओं की उत्पादन की तिथि फरवरी, 2017 और समाप्ति तिथि जनवरी, 2019 अंकित है। गांव के सुंदरपुरा मोहल्ले में इन दवाइयों का ढेर लगा हुआ मिला है।
गौरतलब है कि अस्पताल के कर्मचारी माथापच्ची करने से बचने के लिए कागजी खानापूर्ति करने के बाद इन दवाओं को कचरे के ढेर में फेंक देते हैं। यह दवाइयां यहां किसने फेंकी, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन कचरे के ढेर में मिली यह दवाइयां इस बात का साफ उदाहरण है कि योजना अच्छी होने के बावजूद उसे सही तरीके से क्रियान्वित नहीं किया जा रहा है। बहरहाल, ग्रामीणों ने इस मामले से संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है। बता दें कि पिछले दिनों दौसा में भी मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत दी जाने वाली दवाइयां ऐसे ही नदी किनारे एक कट्टे में झाडिय़ों में मिली थी।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 17 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 27 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 20 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 26 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 27 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए