कैंसर के दर्द से राहत दिलाएगी भांग से बनी दवा 

नई दिल्ली। नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली भांग को जानलेवा रोग कैंसर मेें होने वाले दर्द से राहत दिलाने में काफी उपयोगी पाया गया है। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक इंडस्ट्रियल रिसर्च और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटेग्रेटिव मेडिसन ने भांग के पौधों से कैंसर के इलाज के लिए दवा तैयार की है। अब इसका ट्रायल किया जा रहा है। इसके अलावा इस दवा पर कई जगह शोध भी किए जा रहे हैं। इन्हीं शोध में सामने आया है कि कैंसर के मरीजों के लिए भांग से बनी दवा बेहद प्रभावी और दर्द निवारक है। इस बारे में भांग से बनी इस दवा पर रिसर्च कर रहे डॉ. दिलीप मांडे का कहना है कि रिसर्च लगभग अपने अंतिम चरण में है। जानवरों पर इसका सफल परीक्षण किया गया और अब इंसानों पर इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। कैंसर के इलाज में कारगर बताई जा रही इस दवा को इंजेक्शन, टैबलेट और तेल तीनों रूप में लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि कैंसर के मरीजों को इस दवा से काफी आराम मिला है। आईआईआईएम के अनुसार भांग के पौधों के अगले हिस्से का इस्तेमाल जहां नशे के लिए होता रहा है, वहीं इसी पौधे के कई अन्य अंश को बीमारियों की दवा के तौर पर काम में लिया जा रहा है। दवा के तौर पर सेवन करने से इस दवा का कोई साइड इफेक्ट अभी तक सामने नहीं आया है।

Related Posts

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

कैमूर (यूपी)। दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त की गई हैं। मोहनिया में औषधि विभाग की टीम ने दिव्यांश फार्मा पर छापा मारा। मौके से बिना बिल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 0 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी