दवा प्रतिनिधियों ने निकाला जुलूस

शाहजहांपुर। मेडिकल एंड सेल्स रिपे्रजेंटेटिव एसोसिएशन से जुड़े दवा प्रतिनिधि टाउनहाल स्थित शहीद उद्यान पार्क के पास एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री संतोष गंगवार को संबोधित मांग पत्र डीएम कार्यालय में दिया। इसमें कहा गया कि सेल्स प्रमोशन इम्पलाइज एक्ट को खत्म न किया जाए। सरकार ने लोकसभा में वेतन संहिता अधिनियम पेश कर दिया गया है। वेतन संहिता अधिनियिम में पूर्व के चार कानून तथा कार्यस्थल सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा शर्तें संहिता में 13 कानूनों को शामिल किया गया है। इन संशोधनों का मकसद मालिकों, पूंजीपतियों के लिए सस्ता मजदूर उपलब्ध कराना है। पहले से मौजूद कानूनों को कमजोर करना, मजदूरों के शोषण को बढ़ाना एक तरह से मजदूरों को मालिकों का गुलाम बनाना है। इसी तरह कई अन्य समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की गई है। इस मौके पर अध्यक्ष मुरारी दीक्षित, सचिव विजय मिश्र, आशीष शुक्ला, विकास तिवारी, सचिन वर्मा, विनीत मिश्र, विनय रस्तोगी, चेतन सक्सेना, हिमांशु, विकास आदि मौजूद रहे।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़