दवा बाजार में कम दवाओं के चलते घट रही भीड़

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन लॉकडाउन का सख्ती से पालन करा रहा है। पुलिसकर्मी सिर्फ लाइसेंसधारकों को ही दवा बाजार में प्रवेश करने दे रहे हैं। उधर, बाजार में जरूरी दवाइयों की कमी होने लगी है। इससे दवा मार्केट में भीड़ भी कम हो गई है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकान बंद हैं। जिले में मेडिकल स्टोर के संचालन को छूट है। लॉकडाउन लगने के बाद से केमिस्ट के साथ आम लोग भी मेडिसीन बाजार में दवा खरीदने के लिए पहुंच रहे थे। इससे बाजार में सुबह-शाम अधिक भीड़ नजर आती थी। जिले में संक्रमित लोगों के मिलने से हॉट स्पॉट की संख्या बढ़ने से अब केवल लाइसेंसधारक को ही प्रवेश मिल रहा है। उधर, बाजार में जरूरी दवाइयों की कमी भी होने लगी है। जबकि सैनिटाइजर और डिटॉल आदि भी बाजार से फिलहाल गायब ही है। मेडिकल स्टोर संचालन रितिक कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कुछ दवाइयों की आपूर्ति बाधित हो रही है। डिटॉल आदि की आपूर्ति पीछे से ही नहीं हो पा रही है। उधर, शहर के दवा बाजार में 150 दुकान पर 200 से 250 केमिस्ट प्रतिदिन बाजार से दवा खरीद कर ले जा रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ही लाइसेंसधारकों को ही दवा दी जा रही है।

  • Related Posts

    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

    इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

    कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

    सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 20 views
    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

    कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 15 views
    कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

    ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 11 views
    ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

    कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 10 views
    कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

    डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 13 views
    डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 14 views
    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची