नकली आयुर्वेदिक दवाओं का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

नवादा (बिहार)। औषधि विभाग की टीम ने नरहट थाना पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी करते हुए नकली आयुर्वेदिक दवाओं का जखीरा बरामद किया है। टीम ने इस गोरखधंधे में शामिल दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कतरीसराय के कुछ युवा नरहट पोस्ट ऑफिस की सांठ-गांठ से सेक्स पॉवर बढ़ाने, सफेद दाग जैसे गम्भीर रोगों को ठीक करने का दावा लेकर नकली आयुर्वेदिक दवा का पार्सल करने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर नरहट पोस्ट ऑफिस से कतरीसराय के एक युवक संजय गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। संजय गुप्ता की निशानदेही पर नरहट कोयरी टोला से कंचन गुप्ता के घर छापेमारी कर लाखों रुपये मूल्य की नकली आयुर्वेदिक दवा और निर्माण सामग्री बरामद की गई। इस मामले में पोस्टमास्टर की संलिप्तता भी पाई गई है। पुलिस इस मामले में गहराई से छानबीन कर रही है। नरहट दवा दुकानदारों ने नकली दवा का भंडाफोड़ करने के लिए थानाध्यक्ष व औषधि निरीक्षक को बधाई दी है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 15 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा