नकली दवाएं बेच रहे बिना डिग्री वाले डॉक्टर

नई गढ़ी। बिना डिग्री वाले स्वयंभू डाक्टर नकली दवाइयां बेचने के कारोबार में शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ये आज लोगों को अमान्य दवाइयां देकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। नई गढ़ी क्षेत्र में कई ऐसे अवैध क्लीनिक हैं जिनके माध्यम से ये डॉक्टर ग्रामीण मरीजों का इलाज बिना जांच पड़ताल के करके केवल लक्षण के आधार पर दवाइयां देते हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में जो भी क्लीनिक और दवा दुकानें संचालित है उसकी आड़ में नकली दवाइयां मरीजों को दी जाती हैं। यही वजह है कि मरीज ठीक होने की बजाय उसकी हालत और बिगड़ रही है। ऐसे मरीजों को बड़े अस्पतालों में लेकर परिजन पहुंचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि गलत दवाई के चलते मरीज की हालत इस तरह से हो रही है। गौरतलब है कि झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर समय-समय पर आवाज उठती रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने और उनकी दुकानदारी बंद कराने में नाकाम रहा है। अब तो स्थानीय लोग यहां तक आरोप लगा रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से ही इस तरह की अवैध क्लीनिक और दवा का कारोबार संचालित हो रहा है। बहरहाल, जिला प्रशासन के लिए इस तरह की अव्यवस्था जांच का विषय है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. आरएस पाण्डेय का कहना है कि हमें प्रभार अभी मिला है। झोलाछाप डॉक्टर ग्रामीण अंचल में अगर क्लीनिक चला रहे हैं तो इसकी जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 14 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर