नकली दवा पेनकिलर और एंटीबायोटिक के नेक्सस पर नकेल, तीन के खिलाफ मुकदमा

नकली दवा का कारोबार न केवल जान से खिलवाड़ करने का दुस्साहस है, बल्कि भारत के कानून का भी उल्लंघन है। ताजा घटनाक्रम में यूपी के कानपुर से 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का मामला सामने आया है। नकली दवाओं का प्रयोग कर जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले इन लोगों के पास नकली एंटीबायोटिक और पेन किलर बरामद किए गए हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दवा निर्माताओं के खिलाफ कानपुर की मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। एक आरोपी यूपी की राजधानी लखनऊ जबकि दो कानपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से नकली एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाएं पकड़ी गई हैं।

ड्रग विभाग और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने जून 2021 में आसिफ खान और पिंटू गुप्ता नाम के दो व्यक्तियों को जीफी दवा के साथ दबोचा था। इन लोगों पर आरोप है कि दवाई की रसीद और वाउचर नहीं दिखा सके। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान ये नहीं बता सके कि इन लोगों ने दवाएं कहां से खरीदी।

बाद में दवाओं के सैंपल की जांच रिपोर्ट से पता चला कि एंटीबायोटिक दवा में कुछ अनिवार्य रसायन नहीं है। ऐसे में इन दवाओं को लेने से मरीजों को नुकसान हो सकता था। दवा कंपनी से संपर्क करने पर उन्होंने भी आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया और कहा कि इन लोगों को दवाइयां नहीं बेची गईं।

बता दें कि जिफी एक उच्च श्रेणी का एंटीबायोटिक है। ड्रग विभाग और पुलिस के मुताबिक लोगों के खिलाफ कानपुर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट अदालत में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Related Posts

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

अहमदाबाद (गुजरात)। फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। एक जानी-मानी दवा कंपनी पर साइबर हमला हुआ है। हैकर्स ने कंपनी का डेटा बहाल करने…

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

रानियां, सिरसा (हरियाणा)। दुकान पर रेड कर 50 लाख की नशीली दवाएं जब्त की हैं। पुलिस ने मेडिकल नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की है। सीआईए की टीम ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र