नशीली टेबलेट्स और कैप्सूल की तस्करी में महिला समेत दो गिरफ्तार

ऋषिकेश। नशीली टेबलेट्स और कैप्सूल की तस्करी में महिला समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह है मामला

प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस टीम सुबह के समय गश्त पर थी। इसी दौरान गैस गोदाम राजीवनगर के पास एक महिला और पुरुष संदिग्ध रूप से खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों बाइक पर सवार होकर फरार होने लगे। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की।

पुलिस टीम ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास काफी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद हुईं। दोनों आरोपियों की पहचान सलीम अहमद निवासी तेलीवाला डोईवाला और जीनत खान उर्फ नाजनी निवासी राजीवनगर डोईवाला के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में सलीम ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशीली दवाओं को बेचता भी है।

222 कैप्सूल और 295 नशीली गोलियां बरामद

दोनों आरोपियों के पास से कुल 222 कैप्सूल और 295 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक गुसाईं के अनुसार दोनों आरोपी प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने का काम करते हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। उनके पास मिली बाइक को भी सीज कर दिया गया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत