नशीली दवा का सप्लायर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर/हनुमानगढ़। पुलिस ने नशीली दवा सप्लाई करने के आरोप में गांव श्योरानी निवासी चानणराम उर्फ हनुमान नामक युवक को मटीली राठान से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत के आदेश से रिमांड पर लिया गया है। युवक पर एनडीपीएस एक्ट में प्रतिबंधित घटक की नशीली दवा की शीशियों की तस्करी के आरोप हैं। मटीली राठान एसएचओ राकेश स्वामी ने बताया कि युवक ने धिंगतानियां निवासी युवक महेंद्रसिंह राजपूत को एनडीपीएस घटक की 350 शीशी दवा सप्लाई की थी। सादुलशहर एसएचओ बलवंतराम ने उसे 29 नवंबर को इन दवा की शीशियों के साथ पकड़ा था। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच मटीली राठान पुलिस को दी गई। आरोपी महेंद्रसिंह राजपूत ने पूछताछ में बताया कि उक्त नशीली दवा की खेप वह नोहर थाने के गांव श्योरानी निवासी चानणराम उर्फ हनुमान से लेकर आया था। इस आधार पर आरोपी चानणराम के बारे में नोहर पुलिस से जानकारी जुटाई गई। आरोपी के गांव जाकर उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया। आरोपी को अदालत में पेशकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह उक्त नशीली दवा की खेप दिल्ली से लेकर आता था। आरोपी जिससे उक्त खेप लेकर आता था उस तस्कर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा