फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे फार्मासिस्ट की नौकरी पाई, केस दर्ज

मंडी। फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे फार्मासिस्ट की नौकरी लगने का मामला सामने आया है। इस बारे में मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। केस में मुख्य आरोपी वेटरिनरी फार्मासिस्ट के अलावा हलका पटवारी और तत्कालीन पशुपालन विभाग के निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

यह है मामला

जानकारी अनुसार विजिलेंस विभाग को शिकायत मिली थी। इसके बाद विजिलेंस थाना मंडी के इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने मामले की जांच की तो शिकायत सही पाई। पता चला कि आरोपी ने 2017 में वेटरिनरी फार्मासिस्ट की नौकरी पाने के लिए वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत आवेदन किया था।

इसके लिए उसने हलका पटवारी से वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन का प्रमाण पत्र हासिल किया। इसे हलका पटवारी ने बिना किसी जांच के जारी कर दिया। जबकि आरोपी के पिता पहले ही एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत 2012 में प्लंबर की सरकारी नौकरी पा चुके थे। नियमानुसार एक्स सर्विस मैन कोटे के तहत किसी परिवार में एक ही व्यक्ति सरकारी नौकरी प्राप्त करने का लाभ ले सकता है।

हैरानी की बात है कि इस प्रमाणपत्र की जांच नियुक्ति के समय पशुपालन विभाग ने भी नहीं की। एसपी मंडी विजिलेंस कुलभूषण वर्मा ने बताया कि तत्कालीन पशुपालन विभाग के निदेशक भर्ती कमेटी के चेयरमैन भी थे। उनके द्वारा इस प्रमाणपत्र की जांच एसडीएम सरकाघाट और एक्स सर्विस मैन बोर्ड हमीरपुर से करवानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

उस समय पशुपालन विभाग के उपनिदेशक हमीरपुर द्वारा भी बिना वेरीफिकेशन के प्राथी को ज्वाइनिंग दे दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ