बिहार में 500 पीजी डॉक्टर पोस्टिंग के इंतजार में, 750 छुट्टी पर

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के अस्पतालों में एक तरफ डॉक्टरों की कमी 51 प्रतिशत तक है और दूसरी तरफ सरकार 500 से ज्यादा पीजी डॉक्टरों की पोस्टिंग छह महीने से नहीं कर पा रही है।

मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री पर तंज कहा कि मरीजों की चिंता भगवान भरोसे छोड़ कर स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव कभी वाल्मीकि नगर में टाइगर सफारी का आनंद ले रहे हैं, तो कभी बेतिया में नौका विहार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 750 से ज्यादा डॉक्टर वर्षो से छुट्टी पर हैं और वेतन भी पा रहे हैं। सरकार बताए कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई।

मोदी ने कहा कि इस साल मई में पीजी की पढाई पूरी करने वाले सुपर स्पेशिलिटी डॉक्टर छह महीने से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें एक महीने से केवल आश्वासन दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पीजी की पढ़ाई के दौरान इन्हें जो 82 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलता था, वह बंद हो गया और पोस्टिंग नहीं होने से वेतन मिलना शुरू नहीं हुआ। सरकार के साथ बांड से बंधे होने के कारण ये तीन साल कहीं और सेवाएं दे भी नहीं सकते।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई