भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद

सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के बरहशेर गांव में एक बांसबाड़ी से सात सौ 40 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरफ बरामद की गयी है । मालूम हो कि इससे पूर्व 16 अक्टूबर को रकिया गांव में एक बगीचा से 560 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप पुलिस ने बरामद किया था तथा एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। वहीं 30 सितंबर को नंदलाली गांव में 390 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरफ बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफल रहे थे। जानकारी के अनुसार, बिहरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा में कोडिनयुक्त कफ सिरफ का खेप बरहशेर गांव पहुंचा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद झा के नेतृत्व में एसआई रीता कुमारी, ज्ञान रंजन कुमार एवं प्रकाश रजक समेत पुलिस जवानों ने बरहशेर गांव में घेराबंदी कर छापेमारी शुरु की। छापेमारी के दौरान गांव के समीप एक बांसबाड़ी से बोरी में रखे सात सौ 40 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। वहीं पुलिस वाहन देखकर भाग रहे एक तस्कर को पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य भागने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्कर बरहशेर निवासी गुलशन ठाकुर बताया गया है।

 

 

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 13 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ