महंगी दवा बेचने पर 6 मेडिकल स्टोर सील

गाजियाबाद। महंगी दवाइयां बेचने पर जिले के छह जन औषधि केंद्रों को सील कर दिया गया है। बताया गया है कि जल्द ही चार अन्य जन औषधि केंद्रों को भी सील कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि जेनरिक की जगह महंगी ब्रांडेड दवाएं बेचने व दवा का बिल न देने की शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने मजिस्ट्रेट जांच कराई थी। इस जांच में आरोप सही पाए गए। एसडीएम सदर विवेक कुमार मिश्र व एसडीएम प्रशांत तिवारी ने नौ केंद्रों के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट दी थी। जबकि एमएमजी अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र के खिलाफ नगर मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट दी थी। जांच रिपोर्ट पर डीएम ने संबंधित जन औषधि केंद्रों का तत्काल लाइसेंस कैंसिल करने की सिफरिश प्रमुख सचिव खाद्य एवं औषधि, प्रमुख सचिव चिकित्सा के साथ केंद्र सरकार से भी की थी। अब जिलाधिकारी ने संबंधित औषधि केंद्रों को सील करने का निर्देश दिया। इसके बाद एसडीएम सदर व एसडीएम प्रशांत तिवारी की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की। एसडीएम विवेक कुमार मिश्र ने बताया है कि सील किए गए पांच जन औषधि केंद्र वे हैं, जिनके खिलाफ पहले चरण में मजिस्ट्रेट रिपोर्ट दी गई थी। छठा केंद्र एमएमजी परिसर स्थित है, जिसकी जांच सिटी मजिस्ट्रेट ने की थी, जिन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट में तमाम खामियां पाई थीं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी