मेडिकल स्टोर पर रेड, दवा वितरण पर रोक

गोरखपुर। औषधि विभाग ने जिला अस्पताल के केंद्रीय दवाखाने पर छापामारी कर एक दवा का सैंपल लिया और इसके वितरण पर रोक लगा दी है। दवा की सप्लाई देने वाले भालोटिया बाजार स्थित मानस मेडिकल स्टोर पर भी रेड की गई, लेकिन यहां इस दवा का स्टॉक नहीं मिला। इसके चलते सैंपल भी नहीं लिया जा सका।
औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने जिला अस्पताल से मिली लोसाटन 50 दवा की गुणवत्ता खराब होने की लिखित शिकायत की थी। साथ ही अस्पताल से मिला दवा का पत्ता भी उपलब्ध कराया था। छापे के दौरान अस्पताल के स्टोर में इस दवा की 2600 टेबलेट मिलीं। इनमें से 160 टैबलेट का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। साथ ही बाकी स्टॉक के वितरण पर रोक लगा दी गई। जांच में पता चला कि दवा की सप्लाई भालोटिया बाजार के मानस मेडिकल स्टोर से की गई थी। वहां भी जांच की गई, लेकिन दवा का स्टाक नहीं मिला। बताया गया कि 2017 में उक्त दवा की जितनी मांग जिला अस्पताल से की गई थी, उतनी उपलब्ध करा दी गई थी। स्टोर की जांच में कई दवाओं का बिल नहीं दिखाया गया। साथ ही जो बिल दिखाए गए, उन पर दवाओं की एक्सपायरी का जिक्र नहीं था। सैंपल की रिपोर्ट में अगर दवा अधोमानक मिली तो निर्माता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत