वैज्ञानिकों ने तैयार किए Fish से प्रोटीन बिस्कुट, दवा का भी करेंगे काम

लुधियाना। कोरोना महामारी में हजारों लोगों ने जान गवा दी। तो वहीँ दूसरी तरफ कोरोना वायरस को मात देने के लिए लोग भरपूर मात्रा में प्रोटीन ले रहे है। क्यों कि सभी लोग इस बीमारी से बचना चाहते है। अब इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने प्रोटीन वाले बिस्कुट तैयार किए है। दावा किया जा रहा है कि ये प्रोटीन वाले बिस्कुट दवा का भी काम करेंगे। इसी दौरान गुरु अंगद देव वैटर्नरी व एनिमल सांइसेज यूनिवर्सिटी (गडवासू) के वैज्ञानिकों डा अजीत सिंह,डा विजय रेड्डी,डा नितिन मेहता व डा पवन की टीम ने फिश के मीट से प्रोटीन भरपूर बिस्कुट तैयार किए है। उन्होंने दावा किया कि ये बिस्कुट दवा का भी काम करते है। जहां हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है,वहीं बच्चों कीे सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है।

इन वैज्ञानिकों की माने तों फिश सेे जब उत्पाद तैयार किए जाते है तों जो उस समय वेस्टज निकलती है,उसको भी उत्पाद बनाने में इस्तेमाल में लाया जाता है। इस वेस्टज से फिश मील व साइलेज तैयार किए जाते है। जो जानवरों व मछलियों की खुराक के रूप में काम आते है।फिश पापड़,फिश कटलेट,फिश आचार,फिश वेफ र्स,फिश बॉल,फिश फिंगर्र्र्र्स व फिश सॉस आदि उत्पाद यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिको ने तैयार किए है। इन वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इन सभी उत्पादों की लाइफ 6 महीने से अधिक समय की है।

वैज्ञानिक डा अजीत सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी सांझीं करते हुए बताया कि बाजार से मिलने वाले बिस्कुट में 75फीसदी से अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। प्रोटीन की मात्रा केवल 5 फीसदी होती है। जब कि फाइबर 1 फीसदी के करीब होता है। बाजारी बिस्कुट न्यूट्रीशनल की कमी को पूरा नहीं करते। इस लिए ही शूगर समेत अलग अलग रोगों से पीडि़त लोग बाजारी बिस्कुट खाने से किसी हद तक परहेज करते है। उन्होंने बताया कि फिश के मीट से तैयार किए फिश बिस्कुट में कार्बोहाइड्रेट 50 फीसदी के करीब होता है जब कि प्रोटीन की मात्रा 17फीसदी से अधिक होती है। इन बिस्कुटो की एक ये भी विशेषता है कि रूम टेंपरेचर में कम से कम दो महीने तक सुरक्षित रह सकते है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली