संकट : कोरोनरी स्टेंट बनाने को कंपनियां राजी नहीं

सोलन। दिल की बीमारी में इस्तेमाल होने वाले कोरोनरी स्टेंट के उत्पादन से निर्माता कंपनियां अपने हाथ पीछे खींच रही हैं। निर्माता कंपनियों में बेहतर मानी जाने वाली एबट हेल्थकेयर ने स्टेंट उत्पादन बंद करने की पेशकश की है। कंपनी का तर्क है कि इसकी मांग कम होने के कारण ऐसा करना चाहते हैं। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि उत्पादन बंद करने के पीछे स्टेंट के दाम कम होना ही है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले समय में देश में कोरोनरी स्टेंट का संकट गहरा सकता है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में स्टेंट के दाम तय कर दिए थे। इसके बाद से ही फार्मा व स्टेंट निर्माता उद्योग में हलचल मची थी। सूत्रों के मुताबिक जो स्टेंट करीबन डेढ़ लाख में बेचा जाता था उसकी कीमत को भारत में 27 हजार रुपये प्रति स्टेंट कर कर दी गई है। नतीजतन कई उद्योगों ने उत्पादन से तौबा कर ली। उधर, नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने कंपनी को 60 दिन का समय दिया है। भारत में स्टेंट का उत्पादन बंद करने से पहले कई औपचारिकताओं को सूची कंपनी को थमाते हुए कहा है कि इस अवधि में वह सभी शर्तो को पूरा करे। एबट हेल्थकेयर का एक उद्योग हिमाचल प्रदेश के बद्दी में भी स्थित है। हालांकि यहां सिर्फ कफ सिरप व अन्य कुछ और दवाएं तैयार होती हैं। नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथारिटी के डिप्टी डायरेक्टर आर निहाल पैडरिक ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ को लिखा है कि वह अपने प्रोडक्ट बंद करने से पहले भारत में सभी औपचारिकताओं को 60 दिन में पूरा करे। इसके अलावा प्राधिकरण ने भारत के फार्मास्यूटिकल विभाग के सचिव, परिवार एवं कल्याण मंत्रलय के सचिव, देश के सभी दवा नियंत्रकों और डीसीजीआइ को भी पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी