स्वास्थ्य विभाग का छापा, प्रतिबंधित दवा मिलने पर दो दवा दुकानें सील

भिवानी। पंजाब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भिवानी की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित दवाएं रखने के आरोप में शहर के दो मेडिकल स्टोर को सील किया है। टीम ने कोंट रोड से एक मेडिकल स्टोर को सील किया है। वहीं, दूसरी ओर हनुमान ढाणी स्थित मेडिकल स्टोर संचालक पर भी मामले में संलिप्त होने के चलते उसे भी सील कर दिया है। पंजाब में फैले नशे के कारोबार के तार भिवानी से भी जुड़े हुए हैं। चार दिन पहले पंजाब के बरनाला में प्रतिबंधित दवाइयों के साथ पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे भिवानी से प्रतिबंधित दवाइयां मंगवाते हैं।

इस पर पंजाब पुलिस ने एक टीम बनाई और भिवानी कार्रवाई करने के लिए पहुंची। स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। उन्होंने जिला औषधि नियंत्रक हेमंत ग्रोवर को साथ लेकर हनुमान ढाणी क्षेत्र और कोंट रोड स्थित दो मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। कोंट रोड से एक मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने सेल्समैन संदीप को भी पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। गिरफ्तार किए आरोपी को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई। इस मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर हनुमान ढाणी स्थित मेडिकल स्टोर संचालक पर भी मामले में संलिप्त होने के चलते उसे भी सील कर दिया है।

मेडिकल स्टोर के सहयोगी भारत नगर निवासी एक मोहित को गिरफ्तार किया गया। बतादें कि मारे गए छापे में कोंट रोड स्थित मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोल के 72 कैप्सूल बरामद हुए हैं। इसके अलावा ट्रामाडोल के 18 खाली पत्ते भी पुलिस को मिले हैं। कोंट रोड से पुलिस ने सेल्समैन संदीप को हिरासत में ले लिया है। हनुमान ढाणी स्थित मेडिकल स्टोर पर भी प्रतिबंधित दवाएं होने की सूचना थी। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर का इंजार्च वहां नहीं मिला तो उसके सहयोगी भारत नगर निवासी मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आगे की जांच के लिए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। भिवानी के जिला औषधि नियंत्रक -हेमंत ग्रोवर पंजाब पुलिस की सूचना पर संयुक्त टीम ने शहर के दो मेडिकल स्टोर सील किए हैं। कोंट रोड स्थित मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित कैप्सूल मिले हैं। वहीं हनुमान ढाणी स्थित स्टोर को जांच के लिए सील किया गया है। जैन पुलिस चौकी के प्रभारी दशरथ ने बताया कि पंजाब पुलिस की टीम ने छापेमारी के लिए सुरक्षा मांगी थी। इस पर दो कर्मचारियों को टीम के साथ भेज दिया गया था। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की ओर से की गई है।

Related Posts

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

गुरुग्राम (हरियाणा)। एफडीए की रेड में मिड्यूटी कंपनी फंस गई है। वेबसाइट पर नसों और जोड़ों के दर्द से राहत के बड़े दावे के समर्थन में वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले…

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

पलवल (हरियाणा)। नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा गया है। पुलिस ने नशीली दवाओं के अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 हजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले