हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्विन पर रोक के बाद अब रेमडेसिवीर दवा का होगा ट्रायल

मुंबई। कोरोना संक्रमण के इलाज में मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्विन के इस्तेमाल पर वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के रोक लगाने के बाद पर अब ब्रिटेन ने रेमडेसिवीर के क्लिनिकल ट्रायल को मजूरी दे दी है। ब्रिटेन के मुताबिक, फिलहाल कोरोना पीडि़तों के इलाज के लिए रेमडेसिवीर दवा इस्तेमाल की जा रही है। बता दें कि कोरोना वायरस के मरीज़ों के इलाज के लिए कई देशों में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्विन का भी क्लिनिकल ट्रायल चल रहा था, लेकिन डब्ल्यूएचओ ने इसे अस्थायी तौर पर रोकने का फ़ैसला लिया था। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा है कि ब्रिटेन कोविड-19 के मरीज़ों के लिए रेमडेसिवीर दवा का क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने वाला है। ब्रिटेन की एजेंसियों का मानना है कि इस दवा के इस्तेमाल और फायदे को लेकर पर्याप्त सबूत हैं और कुछ गिने-चुने कोविड-19 अस्पतालों में इसके इस्तेमाल की इजाज़त दी गयी है। हालांकि अभी इस दवा की सप्लाई बड़ा मुद्दा है और इसकी उपलब्धता काफी कम है। फिलहाल यह केवल उन लोगों की ही दी जाएगी जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। बता दें कि अमेरिका और जापान में भी इस दवा का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा है कि कोविड-19 के मरीज़ों के लिए रेमडेसिवीर कोई मुकम्मल इलाज नहीं है। ये दवा सिफऱ् कोरोना के बेहद गंभीर मरीजों पर ही असर कर रही है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन