होम्योपैथी सेक्टर में बदलाव के लिए कानून पारित

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की तरफ से प्रस्तावित होम्योपैथी सेंट्रल काउंसिल (संशोधन) एक्ट, 2018 लोकसभा में मंजूर हो गया है। देश के होम्योपैथी सेक्टर में भारी बदलाव के उद्देश्य से यह विधेयक होम्योपैथी सेंट्रल काउंसिल एक्ट, 1973 का स्थान लेगा। आयुष मंत्री श्रीपद यशो नाइक ने विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए कहा कि यह विधेयक सिर्फ एक वर्ष के लिए बनाया जा रहा है। कोशिश होगी कि अगले वर्ष चिकित्सा के सभी विकल्पों पर एक समग्र कानून लाया जाए। वैसे विपक्ष ने भी इस कानून को पारित कराने में मदद की लेकिन जिस अंदाज में विधेयक को पेश किया गया, उसको लेकर कई सदस्यों ने गंभीर आपत्ति जताई। कई सांसदों ने इस बारे में अध्यादेश जारी करने के सरकार के फैसले की भी आलोचना की। लोकसभा ने ध्वनिमत से इस विधेयक को मंजूरी दे दी। कांग्रेस, टीएमसी और वामपंथी दलों के सांसदों ने जानना चाहा कि अध्यादेश लाने के बाद तीन सत्र हो चुके हैं। ऐसे में अब इस विधेयक को पारित कराने की क्या जरूरत पड़ी। इस पर नाइक ने कहा कि यह विधेयक होम्योपैथी कालेजों के कामकाज को दुरुस्त करेगा और वहां एडमिशन को लेकर चल रही धांधली को रोकेगा। बहरहाल, यह विधेयक केंद्र सरकार की तरफ से गठित होम्योपैथी केंद्रीय काउंसिल को कई तरह के नए अधिकार देगा। हालांकि, नए काउंसिल के गठन तक बोर्ड ऑफ गवर्नर्स इसका कामकाज देखेगा।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत