गुरूग्राम। स्वस्थ्य विभाग की टीम ने शीतला माता मन्दिर के पास स्थित नई उम्मीद नशा मुक्ति केन्द्र पर छापामार कर वहां के संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीमें यहां के मालिक को भी तलाश कर रही है।
स्वस्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें लगातार सूचानाएं मिल रही थी कि शहर में बिना लाईसेंस के नशामुक्ति केन्द्र चलाएं जा रहे है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर स्वस्थ्य विभाग की टीम ने शीतला माता मन्दिर के पास स्थित नई उम्मीद नाम नशा मुक्ति केन्द्र पर छापा मारा। जहां की हालत देख कर अधिकारी भी हैरान रह गए। अधिकारियों का कहना है कि एक ही कमरे और हॉल में जमीन पर एक साथ कई लोगों को रखा गया था। पूरे नशामुक्ति केन्द्र में बदबू और सीलन से बुरा हाल था। यहां रह रहे लोगों के लिए ना सही प्रकार से शौचालय की व्यवस्था थी और ना ही उनके कपड़े आदी रखने के लिए कोई स्थान था।
इसके साथ ही यहां पर भर्ती 55 लोगों के लिए कोई भी डाक्टर या नर्स की व्यवस्था नहीं की गई थी। केवल केंद्र के सचालंक और कर्मचारी ही यहां भर्ती नशे के आदी लोगों का ईलाज करते थे। इसके साथ ही यहा पर कुछ प्रतिबधिंत दवाईयां भी पाई गई है।