आयुष मेडिकल कॉलेज को मंजूरी

चंडीगढ़। पंचकूला में प्रदेश का पहला आयुष मेडिकल कॉलेज स्थापित होगा। मेडिकल कॉलेज की स्थापना केंद्र सरकार की परियोजना के तहत होगी। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने कॉलेज की स्थापना के लिए 20 एकड़ जमीन आयुष मंत्रालय को देने का प्रस्ताव भी पास कर दिया है। बोर्ड के इस प्रस्ताव पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन मुहर लगा चुकी हैं। अब अंतिम मंजूरी के लिए यह फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी गई है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मंजूरी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज की स्थापना का रास्ता पूरी तरह से साफ हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर लगभग 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य में आयुष के डॉक्टर तैयार करने वाला यह पहला मेडिकल कॉलेज होगा। पंचकूला में मेडिकल कॉलेज की डिमांड लम्बे समय से चल रही थी। शहर के लोगों को दोहरा तोहफा मिला है। एक ओर आयुष का मेडिकल कॉलेज और दूसरी ओर राज्य का स्वास्थ्य मंत्रालय भी पंचकूला के 300 बैड वाले नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करके मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस मेडिकल कॉलेज के लिए जगह की तलाश की जा रही है। यानी अब पंचकूला शहर में दो-दो मेडिकल कॉलेज होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा राज्य के सभी जिलों में एक-एक मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया हुआ है। सिरसा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए अनिल विज डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम से भी मुलाकात कर चुके हैं। इसी तरह से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (अमृतसर) द्वारा कुरुक्षेत्र के शाहबाद के मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जा रहा है।

इससे पहले सरकार कुरुक्षेत्र में चल रहे श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज को श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी बनाने का फैसला कर चुकी है। इसके लिए विधानसभा में बिल भी पास हो चुका है। निकाय विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आयुष मेडिकल कॉलेज के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा लीज पर जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए केवल कुछ रुपए टोकन मनी के रूप में लिए जाएंगे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत