ऐलोपैथिक/चीनी कंपनियां नहीं चाहती आयुष दवा कारोबार बढ़े!

आयुष दवाओं के मानक तय करने का काम ठप, देसी दवा कंपनियां कर रहीं मनमानी 
नई दिल्ली। आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी की दवाओं के मानकीकरण का काम चार साल से ठप पड़ा है। इस कारण देसी दवा कंपनियों को अपने हिसाब से दवाएं बनाने और मनमानी करने का मौका मिल रहा है। वहीं ऐलोपैथिक और चीनी हर्बल दवा कंपनियां नहीं चाहती हैं कि आयुष की दवाओं का कारोबार बढ़े। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए ही अलग से एक मंत्रालय का गठन किया था। वह खासकर आयुर्वेद को विश्व स्तर की चिकित्सा पद्धति बनाना चाहते थे। वर्तमान सरकार से भी पहले 2010 में आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी की दवाओं का स्टैंडर्ड तय करने के लिए फार्माकोपियल कमिशन फॉर इंडियन मेडिसिन्स का गठन किया गया था। 2014 में इस कमिशन के तहत होम्योपैथी को भी लाया गया। इसके बाद चारों सिस्टम की दवाओं के मानक तय करने के लिए चार कमेटियों का गठन किया गया। इस कमिशन के तहत काम कर रही आयुर्वेदिक फार्माकोपिया कमेटी ने 2011 तक आयुर्वेद की 600 सिंगल दवाओं के मानक तय कराकर आयुर्वेदिक फार्माकोपिया का प्रकाशन कराया। साथ ही च्यवनप्राश जैसे एक से ज्यादा इनग्रीडिएंट्स वाली 150 आयुर्वेदिक औषधियों के स्टैंडर्ड तय किए। इसके बाद उसने 100 और दवाओं तथा 50 अर्क के मानक तय किए थे। अब चार साल से ज्यादा समय होने के बावजूद आयुष मंत्रालय ने इन मानकों का प्रकाशन नहीं कराया है और न ही नए मानक तय किए हैं। इसके कारण आयुर्वेदिक दवा बनाने वाले इन मानकों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं। यही हाल होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी दवाओं के मामले में है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 9 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 21 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 16 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए