बायोमेडिकल वेस्ट : अब नही चलेगी अस्पतालों की मनमानी

पीसीबी 1 जून से लागू करेेगा बार कोड सिस्टम
इंदौर। अस्पतालों से निकलने वाले कचरे (बायोमेडिकल वेस्ट) के लिए पहली जून से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) अब इसके लिए बार कोड सिस्टम ला रहा है। दरअसल, पीसीबी को काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट के साथ ही प्लास्टिक भी थैली में डाल दिया जाता है। कचरा भठ्ठी (इंसीनरेटर) में प्लास्टिक डालने की अनुमति नहीं है। इससे प्रदूषण बढ़ता है। इस पर नगर निगम भी कई बार विरोध जता चुका है। जबकि नियम ये है कि अस्पतालों से निकलने वाले कचरे को कैटेगरी वाइज नीली, लाल, सफेद और पीले रंग की थैली में डालना होता है।

अब अस्पतालों में कचरे के लिए पीसीबी बार-कोड जनरेट करने जा रहा है। इस पर वजन, समय, अस्पताल का नाम और कचरे की कैटेगरी लिखी होगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर बनाया जा रहा है। कचरा निपटान करने वाली कंपनी के कर्मचारी के सामने बार-कोड जनरेट होगा। इंसीनरेटर में डालने से पूर्व इसकी जांच होगी। इससे यह भी पता चल पाएगा कि किस अस्पताल से कितना कचरा निकल रहा है। इसके अलावा, अस्पतालों में सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की तरह एयर पॉल्यूशन पर भी नजर रखी जाएगी। यहां अब पुराने जनरेटर मान्य नहीं किए जाएंगे। इसमें एक साइलेंट डिवाइस लगवाना होगा, जो ध्वनि और वायु प्रदूषण मापेगा। इसकी जानकारी पीसीबी को देनी जरूरी होगी।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा