औरंगाबाद। पुणे में बर्गर खाते समय एक शख्स घायल हो गया। बर्गर में कांच के टुकड़े थे। इन्हें अनजाने में खाने से मुंह और गले को नुकसान हुआ। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी अनुसार 31 साल के साजिद पठान अपने दोस्तों के साथ बर्गर किंग में गया था। जब उन्होंने अपने बर्गर का एक टुकड़ा चबाया, तो उन्हें गले में चुभन हुई। थूकने पर पाया कि मुंह से खून भी निकल रहा है, साथ ही कांच के टूटे हुए टुकड़े भी निकले। साजिद और उनके दोस्त बर्गर में कांच के टूटे हुए टुकड़े पाकर हैरान रह गए। उन्होंने बर्गर किंग और उसके कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, कंपनी का कहना है कि यह आउटलेट शॉप को बदनाम करने और पैसे ऐंठने की कोशिश है। शिकायत करने वालों ने जानबूझकर कांच मिलाया है।