नाबालिग का गर्भपात करने पर अस्पताल सील

जींद (हरियाणा)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोहाना रोड पर नए बाईपास के पास नवजीवन अस्पताल को एक नाबालिग गर्भवती का अवैध रूप से गर्भपात करने के आरोप में सील कर दिया है। अस्पताल में लाइट नहीं होने के कारण सही प्रकार से जांच नहीं हो सकी है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम दोबारा से ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में यहां सर्च अभियान चलाएगी। फिलहाल टीम को कुछ संदिग्ध दवाइयां व अन्य सामान मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल को नरेश भारद्वाज चला रहा था। नरेश भारद्वाज के पास कोई डिग्री नहीं है। ऐसे में फिलहाल अस्पताल को सील कर दिया है। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रभूदयाल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि नवजीवन अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात किया गया है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां छापेमारी की तो अस्पताल से गर्भपात में प्रयोग होने वाली दवाएं भी मिली हैं।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार 21 अक्टूबर को भी अस्पताल में छापेमारी की थी लेकिन उस समय स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल में कुछ भी संदिग्ध नहीं ढूंढ पाई। इसके बावजूद अस्पताल पर नजर रखी गई। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार करीब पांच-छह महीने पहले एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद से ही परिजन लोकलाज के डर से गर्भपात करवाने की फिराक में थे। इसी दौरान उनका संपर्क नवजीवन अस्पताल से हुआ और 14 हजार रुपये में गर्भपात करवाया गया। पिछले एक सप्ताह से स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मामले को खंगाल रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पुलिस में दर्ज एफआईआर के आधार पर पीडि़ता तक पहुंचा गया और पता चला कि नवजीवन अस्पताल में ही अवैध रूप से गर्भपात हुआ है। नोडल अधिकारी, पीएनडीटी डॉ. प्रभूदयाल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अस्पताल संचालक 10वीं या 12वीं पास नरेश भारद्वाज नामक युवक है। फिलहाल आरोपी फरार है। अस्पताल को सील कर दिया है। एक-दो दिन में ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में फिर से जांच की जाएगी।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा