दो कैमिस्ट शॉप पर दबिश, लाइसेंस रद्द

पाली। ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने डॉक्टर की पर्ची के बिना दवा दे रहे दो मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। उक्त दोनों मेडिकल स्टोर पर टीम को फार्मासिस्ट नहीं मिले। वहीं स्टोर में कई अनियमितताएं भी पाई गई। इसके चलते टीम ने एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस पूरी तरह से कैंसिल कर दिया, जबकि दूसरे मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस 25 दिन के लिए निलंबित किया।
जानकारी अनुसार ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने ड्रग कंट्रोल ऑफिसर बलदेव चौधरी की मौजूदगी में पॉपुलर मेडिकल एंड जनरल स्टोर और विनायक मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर दबिश दी। वहां पर उनको फार्मासिस्ट नहीं मिला। इसके अलावा टीम को और भी कई अनियमितताएं मिली। दोनों ही मेडिकल स्टोर में सेल बिल की अनियमितता, शेड्यूल एच-1 व जुकाम-बुखार, खांसी की दवाइयों की बिक्री बिना बिल और बिना मरीज के रिकार्ड के देना पाया गया। इसके बाद सहायक औषधि नियंत्रण अधिकारी भरत गोस्वामी ने पॉपुलर मेडिकल एंड जनरल स्टोर का लाइसेंस पूरी तरह से निरस्त कर दिया। जबकि विनायक मेडिकल एंड जनरल स्टोर का लाइसेंस 25 दिन के लिए निलंबित किया। ड्रग कंट्रोल की टीम ने पॉपुलर मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई कर उसका लाइसेंस पूरी तरह से निरस्त किया है। इसके यहां पर पहले भी कई बार शिकायतों के चलते यह मेडिकल स्टोर ड्रग कंट्रोल ऑफिस की नजरों में था। आखिरकार भास्कर की टीम ने जब स्टिंग कर एक बार फिर से मामला उजागर किया तो ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट को इसका लाइसेंस निरस्त करना पड़ा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन