दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन में मिले कोरोना के लक्षण, अस्पताल में दाखिल

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन में कोरोना के लक्षण बताए गए हैं। उन्हें तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी और ऑक्सीजन की कमी के चलते राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनमें कोरोना जैसे लक्षण दिखने के बाद उन्हें बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र जैन का आज सुबह कोरोना टेस्ट भी किया जा चुका है जिसकी रिपोर्ट आज शाम या कल सुबह तक आने की उम्मीद है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के बेकाबू होने के चलते सत्येंद्र जैन ने बीते कुछ दिनों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल समेत तमाम बड़े नेताओं और अधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें की हैं।
सत्येंद्र जैन ने मंगलवार सुबह खुद ट्वीट कर बताया कि तेज बुखार और सोमवार रात अचानक ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के कारण उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर सत्येंद्र जैन की तबीयत को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अपनी सेहत का ख्यान किए बिना आप रात-दिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहे। अपना ख्याल रखें और जल्द स्वस्थ हों। दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1647 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद यहां कुल मामले बढक़र 42,829 हो गए हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1400 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 73 मरीजों की मौत हुई है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई