दवा कंपनियों को देनी होगी उत्‍पादन की ऑनलाइन जानकारी

शिमला। प्रदेश की फार्मा कंपनियों को दवा निर्माण के साथ उसके साल्ट और फार्मूलेशन की जानकारी देनी होगी। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। दरअसल निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा विनियमन प्राधिकरण सुमित खिमटा का कहना है दवा निर्माता कंपनियों को कर्मचारियों व फार्मूलेशन के संबंध में सीडीएससीओ के सुगम पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी देनी होगी।

इस संबंध में प्रक्रिया को प्रदेश में जल्द शुरू किया जा रहा है। गौरतलब है कि हिमाचल को एशिया के फार्मा हब के रूप में जाना जाता है। दवा निर्माण में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी देश में 35 फीसद तक है। प्रदेश में करीब 550 फार्मा कंपनियां हैं। इनमें सिपला, डा. रैड्डीज, ब्रुक्स लैब लिमिटेड, सनफार्मा, मेडिपोल फार्मा, नूतन फार्मा, पार्क फार्मा, टौरंट, डैगन फार्मा, इंडोको फार्मा, डिजिटल फार्मा आदि प्रमुख हैं।

दरअसल सीडीएससीओ यानी केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन के सुगम पोर्टल पर यह सारी जानकारी देनी होगी। दवा निर्माता कंपनियों को उपकरणों के साथ अपने कर्मचारियों की जानकारी भी ऑनलाइन देनी होगी। प्रदेश में अभी तक इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी। कंपनी लाइसेंस लेने के दौरान ही दवा निर्माण और उसमें प्रयोग होने वाले कच्चे माल आदि के बारे में बताती थी।

अब इस सब पर ऑनलाइन नजर रखने के लिए केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश में नई व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। प्रदेश में दवा उद्योगों के लिए ऑनलाइन लाइसेंस प्रणाली को लागू करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज