ब्रांडेड कंपनियों की एंटीबायोटिक व स्टेरायड बाजार से गायब, पांच से छह गुना बढ़ी मांग

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले सप्ताह पर्याप्त मात्रा में न तो रेमडेसिविर मिल रही थी और न ही आक्सीजन। डाक्टरों ने मरीजों की जान बचाने के लिए इनके विकल्प के रूप में एंटीबायोटिक इंजेक्शन व स्टेरायड दवाओं को लिखना शुरू किया। ये ये दवाएं कम मात्रा में आती है। इसलिए ब्रांड कंपिनयों की ये दवाएं बाजार से गायब हो गईं। सबसे ज्यादा मांग एंटीबायोटिक मोनोसेफ और स्टेरायड मेड्राल की है। ये खोजे भी नहीं मिल रही हैं। आइवरमेक्टिन, पैरासिटामाल व एंटीबायोटिक डाक्सीसाइक्लिन की भी कमी हो गई है। फेफड़े का संक्रमण खत्म करने वाली दवा मिथाइल प्रेडनिसोलोन गायब है। हालांकि लोकल कंपिनयों की दवाएं कुछ मात्रा में उपलब्ध हैं। जिससे मरीज काम चला रहे हैं।

आक्‍सीजन का काम करती हैं यह दवाएं

संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोज आठ सौ से एक हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं। इनमें से जो मरीज गंभीर हो रहे हैं, उनमें से सभी को न तो बेड मिल रहा है और न ही आक्सीजन। इसलिए डाक्टर उनकी जान बचाने के लिए एंटीबायोटिक व स्टेरायड लिख रहे हैं। फुटकर से लेकर थोक मंडी तक में ब्रांड कंपिनयों की ये दवाएं गायब हो चुकी हैं।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन व आक्सीजन की कमी के कारण ज्यादातर डाक्टर स्टेरायड के इंजेक्शन लिख रहे हैं, इसमें साल मेड्राल प्रमुख है, जो बाजार में नहीं है। मांग में पांच से छह गुना की वृद्धि हुई है। एंटीबायोटिक मोनोसेफ भी खत्म हो गया है। इसके अलावा खून पतला करने वाली दवा एनेक्सोपैरिन सोडियम के इंजेक्शन की भी कमी हो गई है।

स्टेरायड रामबाण, अनियंत्रित उपयोग नुकसानदायक

सीना रोग विशेषज्ञ डा. वीएन अग्रवाल ने कहा कि स्टेरायड रामबाण औषधि है। संतुलित उपयोग से यह मरीज को फायदा ही पहुंचाती है। लेकिन इसका अनियंत्रित उपयोग नुकसानदायक हो सकता है। लंबे समय तक इसके उपयोग से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, गठिया की शिकायत हो जाती है। मोतियाबिंद, गैस्ट्रो, पेट में अल्सर, शरीर में सूजन आ सकती है।

प्रतिरोधक क्षमता को भी यह दवा कम करती है। इसके अलावा हार्ट व किडनी सहित सभी अंगों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. आसिफ शकील ने कहा कि स्टेरायड का ज्यादा इस्तेमाल हार्ट की सक्रियता को कमजोर कर सकता है। हार्ट की आर्टिज में क्लाटिंग हो सकती है जो हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. अमित कुमार शाही ने कहा कि स्टेरायड का अत्यधिक प्रयोग मानसिक रूप से कमजोर करता है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई