2 लाख से अधिक नशे की गोलियां बेची गई, मेडिकल स्टोर सील

करनाल : हरियाणा के करनाल में एक मेडिकल हॉल में पिछले दिनों 2 लाख 39 हजार से भी अधिक नशे की गोलियों की सप्लाई हुई थी, लेकिन इन दवाओं को बाजार में पहले ही बेच दिया गया था. इस मामले में ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने मेडिकल हॉल को सील कर दिया है.

बताया जा रहा है कि मेडिकल हॉल पति-पत्नी संलिप्त है. ड्रग कंट्रोल अधिकारी रितु मेहला ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि कुछ दिनों पूर्व उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से हिमाचल के एक ड्रग अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी थी.

उन्होंने कहा था कि हिमाचल में निर्मित नशे की गोलियां करनाल के एक मेडिकल स्टोर में सप्लाई की गई है. सूचना के आधार पर मेजिकल स्टोर पर छापेमारी की गई लेकिन वहां से दवाएं बरामद नहीं हुई.

इसके बाद संचालक सविता और उसके पति नितिन छाबड़ा को पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन दोनों हाजिर नहीं हुए. बाद में इन्हें नोटिस दिया गया तो भेजे गए नोटिस में सविता ने यह स्वीकार किया कि दवाईयों की यह खेप बंसल फार्मा से जारी हुई थी.

विभाग ने सविता से दवाईयों की बिक्री का रिकार्ड मांगा, जिसे वह दिखा नहीं सकी. पूछताछ के दौरान सविता के पति इस बात को कबूल लिया कि उसने लालच में यह दवा अपने कर्मी द्वारा बाहर ही बिकवा दी.

DCO रितु मेहला ने कहा कि विभाग ने अब 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. इसके साथ-साथ मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है. साथ ही लाइसेंस सील करने की सिफारिश की है.

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा