कोख के कातिलों पर कसा शिकंजा, पकड़ा गया लिंग जांच गिरोह, मशीने और दवाइयां बरामद

झज्जर। हरियाणा में आये दिन लिंग जाँच गिरोह का पर्दा फिश हो रहा है। अब झज्जर जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नई दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पीएनडीटी टीम के नोडल अधिकारी डॉक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली के नांगलोई में निहाल विहार क्षेत्र में एक गिरोह गैरकानूनी तरीके से लिंग जांच की गतिविधियां संचालित कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिकोए तैयार करते हुए आरोपियों तक पहुंची। लिंग जांच के लिए डिकोए के साथ आरोपियों ने चालीस हजार रुपए में सौदा किया।

जिसके उपरांत रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल एमओ डॉक्टर संदीप, डॉक्टर हर्षदीप, डॉक्टर विश्वास, सतीश बीईई, संदीप सिंह व अशोक कुमार एमपीएचडब्ल्यू व प्रदीप आदि ने दिल्ली की स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम के नोडल अधिकारी डॉक्टर सौहार्द नाथ को साथ लेकर नांगलोई के लक्ष्मी पार्क क्षेत्र के एक मकान में संचालित क्लीनिक पर संयुक्त रेड की।स्वास्थ्य विभाग की टीम की रेड में क्लीनिक में दो अल्ट्रासाउंड मशीन, डिलीवरी व एमटीपी में प्रयुक्त होने वाली दवाएं व औजार बरामद हुए। रेड की कार्रवाई में वहीं लिंग जांच में मौके पर शेखर, सुशीला व मोनिका को भी हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस के निहाल विहार थाने में इस रेड के लिए एफआईआर दर्ज कराई गई।

सिविल सर्जन डॉक्टर संजय दहिया ने भी पीएनडीटी टीम को इस कार्रवाई के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि झज्जर जिला के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस वर्ष कई सफल रेड की है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को जनआंदोलन बनाने के लिए सख्ती से पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। डीसी ने दी स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई: डीसी श्याम लाल पूनिया ने स्वास्थ्य विभाग को इस कार्रवाई के लिए बधाई दी और जिला वासियों से भी अपील करते हुए लिंग जांच से जुड़े लोगों की सूचना जिला प्रशासन तक पहुंचाए ताकि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

    हल्द्वानी। सेक्स संबंध बनाने से पहले शक्तिवर्धक दवा लेने पर युवक की मौत हो गई। एक होटल में महिला के साथ ठहरे युवक की दवा खाने के बाद तबीयत बिगड़…

    पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

    लखनऊ (यूपी)। पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई हैं। ये सरकारी अस्पतालों के लिए खरीदी गई थी। यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन ने 4 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 1 views
    सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

    पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 1 views
    पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 10 views
    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 10 views
    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 8 views
    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 10 views
    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त