एक साल बिना लाइसेंस हुई दवा की बिक्री व खरीद, जागा विभाग

भीलवाड़ा : औषधि विभाग सोया हुआ है. इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि लाइसेंस समाप्त होने के बाद भी एक साल से दवा की खरीद व बिक्री करने पर जिला औषधि विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की.

हांलाकि मामला प्रकाश में आने के बाद विभाग ने दस्तावेज जब्त कर लिए है. मामला महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में स्थित भीलवाडा सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लिमिटेड शाखा का है.

जिला औषधि नियंत्रक मनीष मीणा ने बताया कि भंडार की दुकान नम्बर एक का खुदरा औषधि अनुज्ञापत्र 14 दिसम्बर 2020 को ही समाप्त हो गया था.

समय से लाइसेंस का नवीनीकरण और शुल्क न जमा करने से लाइसेंस 15 दिसम्बर 2020 से ही निष्प्रभावी हो गया.
इसके बावजुद भी दुकान बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था. सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर जांच की तो मामला सही पाया गया.

संचालक का कहना है कि उसका लाइसेंस 2023 तक होने की जानकारी थी जिस वजह से उसने नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया था. वहीं दूसरी ओर जब इसकी जानकारी संचालक ने हुई तो 18 जनवरी को ही ऑफलाइन व ऑनलाइन लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया था.

लाइसेंस नवीनीकरण का आवदेन पत्र मिलते ही अधिकारियों में हड़कम्प मच गया. उन्होंने आनन-फानन में आदेश निकालकर लाइसेंस को निरस्त करते हुए जांच के निर्देश दिए.

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 17 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा