मेडिकल स्टोर से नकली दवाएं बरामद, पांच नमूने फेल जल्द होगी कार्रवाई

सहारनपुर : यूपी के सहारनपुर में पिछले महीने मेडिकल स्टोर से लिए गए सैंपल जांच में नकली पाएं गए है। औषधि निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने अप्रैल से जुलाई के बीच विभिन्न मेडिकल स्टोरों से दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए थे। इनमें से चार नमूने कैलाशपुर स्थित उस दवा फैक्टरी के हैं, जिस पर एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि विभाग सहारनपुर की टीम ने छह जून 2022 को छापा मारा था।

यह फैक्टरी अवैध रूप से संचालित हो रही थी। यहां से करीब दस लाख रुपये कीमत की दवाएं भी बरामद की गई थीं। यहीं से चार नमूने जांच के लिए लैब में भेजे गए थे। जिनमें से तीन नमूनों में दवाएं नकली पाई गई हैं। अभी एक नमूने की रिपोर्ट आना बाकी है।

इसके अलावा दो अन्य नमूने भी फेल हुए हैं। इनमें से एक नमूना एसबीडी जिला अस्पताल के नजदीक स्थित एक प्रमुख मेडिकल स्टोर से लिया गया था, जबकि एक अन्य नमूना गंगोह के एक मेडिकल स्टोर से लिया गया था, जिसमें दवा नकली पाई गई है।

पांचों दवाएं नकली पाए जाने के बाद संबंधित एजेंसी और मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध मामला कोर्ट में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद सूचना संबंधित एजेंसी और मेडिकल स्टोर संचालकों तक भी पहुंच गई है, जिनमें खलबली मची हुई है। उधर, अधिकारी का कहना है कि नकली दवाओं पर तीनों के विरुद्ध कार्रवाई होना तय है।

औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि हमने मेडिकल स्टोरों और जिला अस्पताल आदि से दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे थे। इनमें से नौ नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें पांच नमूने फेल आए हैं, जिनमें दवाएं नकली पाई गई हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई