रोहतक पीजीआई में निशुल्क होगी छोटे बच्चों की एंडोस्कोपी व कोलोनोस्कोपी

रोहतक वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। अब छोटे बच्चों को एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी करने के लिए बड़े शहरों या बाहर महंगी प्राइवेट एंडोस्कोपी व कोलोनोस्कोपी करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रोहतक पीजीआई गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में ही छोटे बच्चों की  एंडोस्कोपी व कोलोनोस्कोपी हो सकेगी। इस बात की जानकारी खुद पीजीआई के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ प्रवीण मल्होत्रा ने दी है।

छोटे बच्चों की एंडोस्कोपी व कोलोनोस्कोपी की सुविधा निशुल्क

डॉक्टर प्रवीण मल्होत्रा ने बच्चों की एंडोस्कोपी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पीजीआईएमएस का गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग जो की लाल श्यामलाल बिल्डिंग में स्थापित है उसमें छोटे बच्चों की एंडोस्कोपी व कोलोनोस्कोपी की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि कुलपति डॉक्टर अनीता सक्सेना व निदेशक डॉ एसएस लोहचब के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया है।

ये भी पढ़ें- रिजर्व एंटीबायोटिक का असर खत्म मरीजों की जान खतरे में

गौरतलब है कि छोटे बच्चों की एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी बड़ों के मुकाबले काफी जटिल होती है क्योंकि छोटे बच्चों के खाने की पाइप, पेट और अंतड़ियां काफी नाजुक और छोटी होती हैं तथा इसलिए इनकी एंडोस्कोपी की पाइप भी पतली होती है।

हरियाणा सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध

डॉ प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि बच्चों की एंडोस्कोपी वह कोलोनोस्कोपी की सुविधा चुनिंदा केंद्रो में उपलब्ध होती है और प्राइवेट हॉस्पिटल में यह काफी महंगी होती है परंतु पीजीआइएमएस में यह सुविधा हरियाणा सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि बच्चों में एंडोस्कोपी व कोलोनोस्कोपी की जरूरत फॉरेन बॉडी निकालने ,बायोप्सी लेने, खून की नसों को छल्ले लगाने व टीका लगाने में महत्वपूर्ण योगदान है।

डॉ मल्होत्रा ने बताया कि गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में अभी तक करीब 37000 मरीजों की निशुल्क जांच बगैर किसी वेटिंग के की जा चुकी है और इसके लिए विभाग में 20 सदस्य टीम 24 घंटे मरीजों की सेवा में तत्पर है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 9 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया