आगरा। दवा फैक्ट्री में आग लगने का समाचार है। जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में आगजनी के समय फैक्ट्री के अंदर 1500 कर्मचारी मौजूद थे। आग इतनी भीषण थी कि चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। फैक्ट्री का अधिकांश हिस्सा आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलने पर आई दमकल विभाग की कई गाडिय़ों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

सिकंदरा थाना क्षेत्र में बनी एक दवा फैक्ट्री में कल दोपहर के समय भीषण आग लगी। बताया गया कि आग लगने के समय 1500 से ज्यादा कर्मचारी अंदर फैक्ट्री में थे। आग लगने से भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

आग की लपटों और काले धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हंै। दवा फैक्ट्री में आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई गई है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि का कोई समाचार नहीं है।