तरबूज खाने का बेस्ट समय और बेस्ट तरीका 

तरबूज में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते है | 

तरबूज में लगभग 92% पानी पाया जाता है ये सबसे ज्यादा ताजगी देने वाले फलों में से एक है |  इसमे प्यूरीफीइंग गुण भी होता है |  

तरबूज खाने के लाभ 

तरबूज एक ऐसा फल है जो गर्मी में न सिर्फ आँखों और दिल को भाता है बल्कि पेट को भी सूट करता है | तरबूज सेहत के लिए बहुत फायदों से भरा है | 

तरबूज सही समय और सही तरीके से खाया जाए तभी शरीर के लिए लाभदायक होगा इसलिए पता करें तरबूज खाने का बेस्ट समय और बेस्ट तरीका ?

तरबूज खाने का बेस्ट समय 

आयुर्वेद के अनुसार, तरबूज खाने का बेस्ट समय सुबह 10 से दिन के 12 बजे तक है |  आप शाम को 5 बजे से पहले भी स्नैक्स के तौर पर खा सकते हो | 

तरबूज खाने का बेस्ट तरीका

तरबूज का कम मात्रा में सेवन करना चाहिए साथ ही इस फल को खाली खाने की सलाह दी जाती है और किसी दूसरी चीज़ के साथ शामिल नहीं करना चाहिए |