हेयर डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपनायें ये  घरेलू नुस्खे 

हेयर डैंड्रफ से बाल डैमेज होते है और इसका प्रभाव आपकी स्किन पर भी होता है |  

आपने डार्क कलर के कपड़े पहने हो और जब उसपर डैंड्रफ गिरते साफ़ नजर आते है और आपको शर्मिंदगी महसूस होती है तो आइये आपको हेयर डैंड्रफ से छुटकारा पाने के आसान उपाय बतायें | 

हेयर डैंड्रफ से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे 

दही डैंड्रफ समस्या का समाधान 

प्रोटीन से भरपूर दही को बालों के स्कैल्प में अच्छी तरह लगाए और फिर एक घंटे बाद पानी से दो ले | फिर डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी | 

नींबू का रस और नारियल तेल  

नींबू का रस और नारियल तेल को मिलाकर बालों के स्कैल्प पर प्रयोग करने से डैंड्रफ की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी | 

एलोवेरा जेल 

एलोवेरा में मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल डैंड्रफ की समस्या को दूर करते है | आप बालों पर एलोवेरा जेल से मालिश करें फिर एक घंटे बाद धो ले |  

नीम की पत्तियाँ 

नीम की पत्तियों को पानी में उबाल कर फिर पेस्ट बनाकर ठंडा करें और बालों के स्कैल्प में लगा ले फिर पानी को बाल धोने में प्रयोग कर ले | आपके बालों को डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाएगा |