पेट की गर्मी को शांत करने के लिए रोजाना पिए ये बेस्ट जूस 

गर्मियों में बॉडी बहुत जल्दी डीहाइड्रेटेड होती है जिसकी वजह से आप पेट से जुडी कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते है | 

गर्मियों में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हैल्थी ड्रिंक्स का सेवन करना जरुरी है पेट की गर्मी और आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने के लिए कुछ जूस बताएंगे | 

गन्ने का रस 

गन्ने का रस नेचुरल एनर्जी बूस्टर ड्रिंक है एक गिलास जूस गर्मी में आपके शरीर को ठंडक पहुँचाता है साथ ही लू(Heat Wave) से बचाव में भी मददगार होता है | 

नारियल पानी 

नारियल पानी को ऊर्जा का भंडार कहा जाता है | यह पेट की गर्मी शांत करने के साथ ही पाचन को बेहतर करता है |   

बेल का जूस 

बेल का जूस भी बेहद ठंडा माना जाता है आयुर्वेद में भी इसके बहुत फायदे है | गर्मियों में इसका जूस आपको ताजगी प्रदान करेगा | 

तरबूज का जूस 

गर्मियों में सबसे अधिक टेस्टी और हाइड्रेशन से भरा जूस है इसका सेवन करने से आपके पेट को गर्मी से राहत मिलेगी |