गर्मियों के सीजन में तरबूज बाज़ारों में खूब बिकता है ये खाने में स्वाद और सेहत सभी के लिए बढ़िया होता है |
लेकिन आपको पता नहीं होगा की सारे तरबूज सेहत के लिए बढ़िया नहीं होते है कुछ सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकते है आइये जाने कैसे ?
केमिकल वाले लाल तरबूजों को खाने से आपको उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है | आपको बताते है कि आप कैसे पहचान करें कौन सा तरबूज केमिकल वाला है और कौन सा नहीं है |
आप तरबूज को दो टुकड़ो में काट ले फिर एक कॉटन बॉल बना लो |
तरबूज के बीच वाले भाग में कॉटन रगड़कर देखिए यदि आपकी कॉटन लाल रंग की हो जाती है तो समझ ले कि आपके तरबूज में लाल रंग वाला Erythrosine केमिकल है जोकि दिखने में मीठा लगता है |
केमिकल वाले तरबूज में लाल रंग ज्यादा होता है मगर पानी कम होता है तरबूज को ज्यादा लाल दिखाने के लिए लाल डाई का उपयोग किया है |