गर्मियों में किन फलों का एक साथ सेवन आपके लिए घातक हो सकता है ?
सभी लोगों को फलों की चाट खाना बहुत पसंद होता है लेकिन आप सावधान हो जाये कुछ फलों का एक साथ सेवन करना ठीक नहीं होता है | आइये आपको बताते है कौन से फल किसके साथ नहीं खाने चाहिए |
पपीता और नींबू
पपीते में नींबू का रस नहीं डालना चाहिए ऐसा करने से आपका हीमोग्लोबिन स्तर खराब हो सकता है जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है |
संतरा और गाजर
यदि आप संतरा खा रहे हो तो गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए इन दोनों को एक साथ सेवन आपके सीने में जलन की समस्या की वजह बन सकता है |
केला और अमरुद
फलों की चाट में आपने अक्सर केला और अमरुद साथ देखा होगा लेकिन इन दोनों का रेगुलर सेवन करने से सीने में जलन, एसिडिटी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है |
तरबूज का सेवन
फलों की चाट में तरबूज को शामिल करने से बचे इसका सेवन अकेले ही करना चाहिए वरना सेहत के लिए खराब हो सकता है |
किन बातों का रखे ध्यान
1 ) फ्रूट चाट में 3-4 फलों को भी शामिल करें | 2 ) फलों और सब्जियों को एक साथ चाट में शामिल न करें |