किडनी के खराब होने से पहले दिखाई देते है शरीर में ये लक्षण
किडनी शरीर में टॉक्सिस को फ़िल्टर करके यूरिन के माध्यम से विषैले तत्वों को बाहर निकलने का काम करती है |
किडनी फेलियर होने के लक्षण
कई बार लोगों को किडनी कमजोर होने के कुछ सामान्य लक्षण नजर नहीं आते है जो बाद में किडनी को डेमेज कर देते है आइये बताते है कौन से लक्षण है
शरीर में खून की कमी
अगर आपके शरीर में बार -बार हीमोग्लोबिन कम होता रहता है तो ये संकेत किडनी में समस्या का हो सकता है |
कमजोर हड्डियाँ
किडनी की खराबी होने से शरीर में हड्डियों दुर्बल होने लगती है अगर हड्डियों से जुडी समस्या होने लगे तो अपनी किडनी की जाँच जरूर करायें |
यूरिन से संबंधी समस्याएं
जब पेशाब का रंग बदले ,कम मात्रा हो, यूरिन पास करते समय जलन या खून दिखाई दे तो ये लक्षण किडनी में खराबी के हो सकते है |
शरीर में सूजन
सूजन बढ़ने से क्रोनिक बीमारियों के लक्षण प्रभावी हो सकते है वहीं , इन्फ्लेमेशन के कारण कई बीमारियों के रिस्क बढ़ जाते है |