नशीली टैबलेट Nitrosun10 की तस्करी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

रायपुर। नशीली टैबलेट Nitrosun10 की तस्करी के मामले का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने एक तस्कर को 4600 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

पुलिस को मुखबीर से पता चला कि एक व्यक्ति काले रंग के एक्टिवा में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट लेकर बिक्री के लिए महासमुंद होते रायपुर की ओर जाने के लिए निकला है। सूचना के तहत पुलिस टीम आरंग महासमुंद तिराहा एनएच रोड के पास पहुंची। थोड़ी देर बाद एक युवक को एक्टिवा पर आते हुए देखकर रोका।

प्रतिबंधित नशीली 4600 नग टैबलेट मिली

युवक ने अपना नाम कुणाल कुमार वर्मा, 22 वर्ष निवासी जिला पलामू झारखंड का रहने वाला बताया। पुलिस ने उसकी एक्टिवा को चेक किया तो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध प्रतिबंधित नशीली टैबलेट Nitrosun10 मिली। ये कुल 460 स्ट्रिप, प्रत्येक में 10-10 नग टैबलेट भरी हुई थी। कुल 4600 नग टैबलेट की कुल कीमत करीबन 32660 रुपये आंकी गई।

आरोपी युवक ने पूछताछ करने पर बसना पदमपुर से रायपुर ले जाकर विक्की खान को देने की बात बताई। युवक इन दवाओ के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। आरोपी युवक से 4600 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट Nitrosun10, एक्टिवा तथा एक मोबाइल को जब्त कर लिया गया।

बस कंडक्टर था आरोपी 

आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ख) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि आरोपी झारखंड से आकर करीबन तीन सालों से रायपुर बस स्टैंड में रहकर बस कंडक्टरी का काम कर रहा था।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 13 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट