ये 5 लक्षण बताते है कि आपके पेट में कीड़े है
आपके पेट में कीड़े होने के ये 5 प्रभावी लक्षण होते है आइये आगे जानते है कौन -कौन से होते है ?
पेट में दर्द की समस्या
अगर आपको कुछ भी खाते ही पेट दर्द की समस्या हो जाती है तो ये पेट में कीड़े होने का संकेत हो सकता है |
उल्टी की शिकायत होना
पेट में कीड़े होने पर उल्टी की अक्सर समस्या रहती है अगर आपको भी उल्टी और मितली की समस्या रहती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें |
मल में कीड़े आना
यदि आपके मल में कीड़े नजर आये तो आपको डॉक्टर से सलाह पर कीड़े मारने वाली दवाई खाने की जरूरत है |
ज्यादा दांत पीसना
दांत पीसने की आदत अक्सर बच्चों में ज्यादा होती है अगर बहुत ज्यादा दांत पीस रहा है तो आपको डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाना चाहिए |
अधिक थकान होना
अगर आपको अक्सर थकान की समस्या रहती है तो ये संकेत पेट में कीड़े होने का हो सकता है इसलिए आपको हेल्थ एक्सपर्ट के पास जाने की जरुरत है