अगर आप बेबी प्लान कर रहे है महिलाएं इन 5 बातों का जरूर ख्याल रखे
बच्चे के जन्म से पहले ही उसके आने की तैयारियां घर में शुरू हो जाती है माँ अपने बच्चे का 9 महीने बहुत ख्याल रखती है ताकि बच्चा स्वस्थ हो लेकिन आप अगर बेबी प्लानिंग कर रहे तो उससे पहले ये 5 बातों का जरूर ध्यान रखे
संतुलित डाइट लें
अगर आप प्रेगनेंसी की तैयारी में है तो अपनी डाइट में मौसमी तरह -तरह के फल और सब्जियों का भरपूर सेवन करें साथ ही पानी का सेवन भी बहुत जरुरी है |
समय -समय पर डॉक्टर की जाँच
प्रेगनेंसी से पहले और बाद में दोनों की स्थिति में डॉक्टर के पास समय-समय पर जाकर जाँच जरुरी करनी चाहिए |
भरपूर नींद
अच्छी नींद भी स्वस्थ प्रेगनेंसी के लिए बहुत जरुरी है नींद ठीक से न लेने के कारण आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है |
स्ट्रेस से दूर रहे
तनाव प्रेगनेंसी में लेना नुकसानदेह हो सकता है तो आपका खुश रहना भी बहुत जरुरी है |
लाइट एक्सरसाइज
स्ट्रेस को दूर करने और हॉर्मोन्स को संतुलित करने के लिए रोजाना हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए ताकि आपका वजन भी नियंत्रित रहे साथ ही गर्भावस्था में ज्यादा परेशानी न हो |