डेंगू में कम हुई प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के कुछ असरदार टिप्स
डेंगू में बुखार में कुछ मरीजों को प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है जिससे ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है और ये जानलेवा है | पता करें इनको बढ़ाने के जबरदस्त तरीके
हेल्दी डाइट ले
डेंगू मे शरीर कमजोर होने लगता है इसके अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करें और प्रोटीन से भरपूर डाइट जरूर ले |
शरीर में पानी की कमी न करें
डेंगू बुखार में पानी की कमी हो सकती है | आप पानी की मात्रा शरीर में भरपूर रखने के लिए पानी के अलावा नारियल पानी ,इलायची वाला पानी ,छाछ और नींबू पानी पिए ये प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करेगा |
पपीते के पत्तों का जूस
आपको हल्का सा भी डेंगू का पता होते ही पपीते के पत्तों को धोकर पानी में उबालकर उसका पीने से आपका प्लेटलेट्स का काउंट बढ़ जाएगा |
तुलसी के पत्ते
बुखार के लक्षणों को कम करने और प्लेटलेट्स का काउंट बढ़ाने के लिए तुलसी की पत्तियों का काढ़ा भी काफी असरदार हो सकता है |
कालमेघ
इसको एंड्रोग्राफ़िस पैनिकुलाटा नाम से भी जाना जाता है एक औषधीय जड़ी बूटी है इसका रस सेवन करने से डेंगू बुखार से लड़ने में सहायता होती है |