थायराइड को कंट्रोल करने के लिए ये 4 योग रोजाना कितनी बार करने है जरुरी 

थायराइड डिसऑर्डर जीवन भर चलने वाली बीमारियों में से एक है इसके कारण मोटापा ,जोड़ों में दर्द , बाँझपन और दिल के रोग जैसे रोग होने का खतरा रहता है | 

थायराइड कण्ट्रोल करने के उपाय 

इसको कण्ट्रोल करने के लिए आप कई मेडिसिन और सर्जरी की सहायता लेते है लेकिन जीवनभर दवाई खाना भी ठीक नहीं है आप इन 4 योग द्वारा थायराइड की समस्या को कण्ट्रोल कर सकते है |

कपालभाति 

ये योग आपके शरीर की प्रतिरोधकता को बढ़ाता है | इसको रोज 10-15 मिनट तक करने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है | यह थायराइड की समस्या से राहत प्रदान करता है | 

भ्रामरी प्राणायाम 

यह शांत श्वास अभ्यास है जो तंत्रिका तंत्र को शांत करता है अपने आंतरिक स्वभाव से जोड़ने में मदद करता है | इसको रोज 5 -7 बार जरूर दोहराएं | 

उज्जायी प्राणायाम 

यह एक साँस लेने की तकनीक है यह आपके थायराइड ग्रंथि को ट्रिगर करती है और साँस के साथ गले में घर्षण पैदा करती है | इसको 10-11 बार अभ्यास जरूर करें

सिंघासन

आयर्वेद डॉक्टर बताते है कि सिंघासन थायराइड को जर से खत्म करने में काफी कारगर है यह आसन आँखों ,चेहरे व गर्दन को स्वस्थ करने में सहायक है इसको रोजाना 7-11 बार करें |