दाँतों में दर्द से कुछ मिनटों में छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
दांतों में तेज दर्द होने पर ज्यादातर लोग पैन किलर या एंटीबायोटिक दवाई देते है जो कि ज्यादा मात्रा में लेना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है |
कुछ घरेलू उपचार द्वारा आप दांत दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते आइये जाने कैसे
लौंग देगा आराम
लौंग को दाँत के नीचे दबाकर रखने से दर्द से आराम मिलता है | इसका तेल भी दाँत दर्द में फायदेमंद होता है |
कच्चा लहसुन चबाएं
लहसुन में एलिसिन कंपाउंड होता है जो एंटीबैक्टीरियल ,एंटीवायरल और एंटीफंगल से भरपूर होता है इसको कच्चा चबाने से दाँत दर्द से राहत मिलेगी |
हल्दी से मिलेगा आराम
हल्दी नेचुरल एंटीबायोटिक माना जाता है हल्दी ,नमक और सरसों तेल का पेस्ट बनाकर दांतों पर लगाने से दर्द से राहत ठीक हो जाता है |
हींग फायदेमंद
अगर दाँत दर्द है तो चुटकी भर हींग को नींबू के रस के साथ मिलाकर इसे रुई से दांतों पर लगाएं इससे दर्द कम हो जाएगा |