लिवर में इन्फेक्शन होने पर नजर आते है ये संकेत  

लिवर शरीर में मौजूद विषैले केमिकल और पदार्थों को बाहर निकलने का जरुरी काम करता है | कई बार लिवर में इन्फेक्शन हो जाता है | 

कुछ संकेतों से लिवर में इन्फेक्शन होने का पता लगाया जा सकता है आइये पता करें की लिवर में इन्फेक्शन से क्या -क्या समस्याएं होती है ?

पीलिया की समस्या 

अगर आपको पीलिया बार-बार हो रहा है तो ये लक्षण लिवर में इन्फेक्शन का हो सकता है | 

पेट में दर्द और सूजन

लिवर में इन्फेक्शन होने का सबसे पहला लक्षण पेट में लगातार दर्द और सूजन की परेशानी हो सकती है इसलिए आप सावधान रहे हल्के में न ले |

खुजली की समस्या 

बॉडी पर खुजली और रैशेज की सामान्य समस्या है जो लिवर में इन्फेक्शन होने का कारण होती है | 

भूख न लगना और उल्टी आना

लिवर इन्फेक्शन होने के कारण आपको भूख कम लगती है अक्सर पाचन की समस्या रहती है और बार-बार उल्टी या मितली की समस्या होती है |