क्या वजन घटाने के लिए रात को भूखे रहना                           सही है ?

आजकल वजन घटाने के लिए रात का खाना स्किप करने का चलन बढ़ गया है लेकिन आप जानते है कि इसके कितने घातक परिणाम हो सकते है | 

रात के खाना छोड़ने का असर आपके मेटाबॉलिज़्म ,स्लीपिंग आदत साथ ही शरीर में पोषक तत्वों की कमी का शिकार हो सकता है | आइये जाने खाना स्किप करने के कुछ साइड इफ़ेक्ट  

रात का खाना न खाने से आपके खाने की क्रेविंग बढ़ सकती है जिसके कारण आप अगली बार खाना खाते है तो ओवरईटिंग की समस्या का शिकार हो सकते है | 

समय पर खाना न खाने से आपका ब्लड शुगर को अनियंत्रित हो सकता  है जो मेटाबॉलिज़्म पर असर करता है |

नियमित तौर पर रात का खाना न खाने से आपका मांसपैशियों का लॉस हो सकता है | 

रात को खाना न खाने आपकी एनर्जी और कमजोरी पर असर पड़ सकता है |